बहराइच 04 अगस्त। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी वी.पी. सत्यार्थी ने बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत वेबसाइट दिव्यांगजन डाट यूपीएसडीसी डाट जीओवी डाट इन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन पत्र स्वीकार किये जा रहें है। ऐसे दिव्यांगजन जिनका विवाह गत वित्तीय वर्ष 2024-25 अथवा चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में सम्पन्न हुआ हो वे अपना आवेदन साइबर कैफे, निजी इण्टरनेट, लोकवाणी के माध्यम से स्थापित ‘‘जनसुविधा केन्द्रों‘‘ आदि के माध्यम से ऑनलाइन करा सकते हैं। योजनान्तर्गत दिव्यांगजन को विवाह करने पर दम्पति में पुरूष के दिव्यांग होने पर प्रोत्साहन पुरस्कार रू. 15000/- एवं महिला के दिव्यांग होने पर रू0. 20000/- तथा यदि दम्पत्ति (पति-पत्नी) दोनों दिव्यांग है तो रू.. 35000/-पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है। पात्रता रखने वाले इच्छुक दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
श्री सत्यार्थी ने बताया कि आवेदन भरते समय आवेदक दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ, आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो, जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र (यदि विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र नहीं है, तो विवाह से सम्बन्धित अन्य कोई अभिलेख/प्रमाण पत्र/शादी कार्ड संलग्न कर सकते हैं) निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त बैंक खाता आदि अभिलेख पूर्ण कर ऑनलाइन आवेदन करते हुए हार्डकापी मय संलग्नों सहित कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बहराइच में उपलब्ध करा दें, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, बहराइच में किसी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः