बस्ती।राज्यपाल के पांच अगस्त को संभावित दौरे की सूचना के बाद जिले के प्रशासनिक अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार शाम एडीएम प्रतिपाल चौहान, एडिशनल एसपी ओपी सिंह व सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कप्तानगंज के पिकोरा सनी स्थित इंदिरा भवन का निरीक्षण किया।इंदिरा चैरिटेबल ट्रस्ट समिति द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम और प्रस्तावित गरिमा गृह की प्रगति की जानकारी भी अधिकारियों ने ली। संस्था के सीईओ अजय पांडे ने बताया कि गरिमा गृह की स्थापना के लिए शासन स्तर पर प्रमुख सचिव और समाज कल्याण मंत्री को निर्देशित किया जा चुका है।इसके अलावा, राज्यपाल द्वारा ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए पढ़ाई हेतु दिए गए डिजिटल स्मार्ट बोर्ड के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भी अधिकारियों ने समीक्षा की। यह उद्घाटन कार्यक्रम राज्य भवन की सहमति के पश्चात प्रस्तावित है।राज्यपाल के दौरे को लेकर लगातार निरीक्षण कर रहे।