विद्युत उपभोक्ताओं के लिए मण्डलीय कार्यालय पर संचालित है कन्ट्रोल रूम

बहराइच 28 जुलाई। अधीाण अभियन्ता विद्युत वी.के. राजपूत ने बताया कि विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण एवं व्यवधान रहित गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्यालय विद्युत वितरण मण्डल, बहराइच अन्तर्गत मण्डलीय कन्ट्रोल रूम संचालित है जिसका दूरभाष नम्बर 8005494418 है। यह कन्ट्रोल रूम चौबिसों घण्टे राउण्ड द क्लाक संचालित हो रहा है। श्री राजपूत ने बताया कि मण्डीय कन्ट्रोल रूम के संचालन के लिए कार्मिकों के साथ-साथ रात्रि के समय अवर अभियन्ताओं की भी तैनाती की गयी है। उन्होंने उपभोक्ताओं को सुझाव दिया है कि विद्युत सम्बन्धी शिकायतो के निवारण एवं जानकारी/सुझाव के लिए मण्डीय कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 8005494418 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः