राष्ट्रीय लोकदल ने अयोध्या में सदस्यता अभियान तेज किया, रामशंकर वर्मा बने जिला प्रभारी

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । राष्ट्रीय लोकदल (RLD) ने अयोध्या जिले में अपनी सदस्य संख्या बढ़ाने के लिए आज सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में अवध जोन के अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बलराम यादव ने की, जबकि महानगर अध्यक्ष अरविंद सिंह महंत ने संचालन का दायित्व संभाला।
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी आदित्य विक्रम सिंह की संस्तुति पर, रालोद के जिला महासचिव (संगठन) रामशंकर वर्मा को अयोध्या जिले का सदस्यता अभियान प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर, चौधरी रामसिंह पटेल ने सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए नवनियुक्त सदस्यता अभियान प्रभारी रामशंकर वर्मा को बधाई दी और उनसे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने की उम्मीद जताई। वहीं, रामशंकर वर्मा ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रभारी आदित्य विक्रम सिंह, अवध जोन अध्यक्ष चौधरी रामसिंह पटेल, और जिलाध्यक्ष बलराम यादव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के सहयोग से सदस्यता अभियान को गाँव-गाँव तक ले जाया जाएगा और पूरे जिले में एक हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर दलित प्रकोष्ठ अवध जोन अध्यक्ष बेचूलाल ज्ञान, अवध जोन सचिव नेतराम वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अवधेश रावत, राम लक्ष्मण कोरी, प्रमोद श्रीवास्तव, किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवीसरन वर्मा, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष डॉक्टर शांति देवी एडवोकेट, युवा रालोद प्रदेश सचिव सुरजीत वर्मा, युवा रालोद जिलाध्यक्ष अनिल वर्मा, जिला सचिव अजीत वर्मा, रामजियावन वर्मा, शिवमंगल वर्मा, मातादीन रावत सहित कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।