कांवड़ यात्रा को लेकर की गई एटीएस कमांडो की डिमांड

कांवड़ यात्रा अयोध्या-बस्ती 2025:
पेट्रोलिंग के लिए पहली बार महसूस हुई एटीएस की जरूरत
दो गाड़ियों में प्रशिक्षित ब्लैक कैट कमांडो भी करेंगे पेटोलिंग
कांवडियों की सुरक्षित यात्रा के लिए उठाए गए कदम
बस्ती: आपरेशन सिंदूर के बाद होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस महकमा हर तरह सजग हो गया है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी और सशक्त हो सके। अयोध्या से लेकर बस्ती के बीच 80 किलोमीटर के कांवड़ रूट पर करीब 10 लाख कांवडियों की सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) कमांडो की तैनाती मांग की गई। स्थानीय खुफिया जानकारी और पिछले अनुभव के आधार पर इस आशंका को प्रमुखता दी गई कि बड़ी भीड़ वाले अयोध्या फोरलेन पर संभावित आतंकवादी खतरे हो सकते हैं। इस कारण एसपी ने स्पष्ट रूप से एटीएस कमांडो की तैनाती की डिमांड उच्चाधिकारियों से की है। जलाभिषेक स्थल और पारंपरिक शिवालयों पर सतर्कता-पेट्रोलिंग लंबी और सघन होने के कारण एटीएस की जरूरत पुलिस उच्चाधिकारी की ओर से पहली बार महसूस की जा रही है। व्यापक स्तर पर व्यवहारिक रूप से एटीएस की तैनाती पर ज़ोर बढ़ गया है। अयोध्या से लेकर बस्ती तक हर पांच किलोमीटर पर पुलिस सब कंट्रोल रूम स्थापित किए जा रहे हैं।

कांवड़ रूट पर चलेंगे दो गाड़ियों ब्लैक कैट कमांडो
कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने इस बार व्यापक सुरक्षा बंदोबस्त किया है। पहली बार कई नई चीजें देखने को मिल रही हैं। पुलिस की ओर से किसी प्रकार की कोर कसर नहीं रखना चाहते हैं। हर किलोमीटर पर पुलिस और सुरक्षाकर्मी, जिनमें वीआरटी, क्यूआरटी, पीएसी नजर आएगी। इस बार कांवड़ रूट पर दो गाड़ियों में प्रशिक्षित ब्लैक कैट कमांडो भी पेटोलिंग करते मिलेंगे। पूरे रास्ते की सघन निगरानी की जाएगी। इसकी मानीटरिंग सीधे मार्डन पुलिस कंट्रोल रूम से की जाएगी। से 24×7 चलने वाले कंट्रोल रूम की पुलिस अधिकारी अपने मोबाइल से भी सर्विलांस कर सकेंगे।