महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचिका देवी गौरांगी गौरी ने आज पूज्य गुरुदेव संजय दास महाराज से उनके निवास पर भेंट की। इस अवसर पर देवी गौरांगी गौरी ने महाराज को अयोध्या धाम में स्थापित होने जा रहे “माँ आदिशक्ति वृद्धाश्रम एवं कन्या कुलम” के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु आमंत्रण पत्र भेंट किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भूमि पूजन कार्यक्रम अयोध्या में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य निराश्रित वृद्धजनों को आश्रय प्रदान करना और कन्याओं के लिए शिक्षा एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। देवी गौरांगी गौरी ने बताया कि गुरुदेव संजय दास महाराज का आशीर्वाद इस पुनीत कार्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।महाराज ने देवी गौरांगी गौरी के इस धर्मार्थ कार्य की सराहना की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं व आशीर्वाद प्रदान किया। इस भेंट से अयोध्या में आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।