अंबेडकर नगर 12 जुलाई 2025। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में नगरीय निकायों में संचालित विकास योजनाओं, साफ सफाई व्यवस्था, जन सामान्य और स्थानीय समस्याओं के संबंध में बैठक आयोजित की गई।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में, विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई, सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा हुई, और स्थानीय नागरिकों द्वारा उठाई गई समस्याओं का समाधान खोजने पर जोर दिया गया। यह बैठक नगरीय निकायों के कामकाज में सुधार लाने, नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने और क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया गया कि नालों के आस-पास कूड़ा कलेक्शन एवं निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाए। वर्षा से पहले कार्ययोजना तैयार कर नालों की साफ-सफाई कराई जाए। नालों में कूड़ा डालने वालों पर प्रवर्तन की कार्रवाई की जाए। नालों में एंटीलार्वा का छिडक़ाव कराया जाए।उन्होंने कहा कि साफ-सफाई को बेहतर करने के लिए डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर विशेष ध्यान दें। घरों तथा कामर्शियल जगहों पर डस्टबिन का प्रयोग करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। शहरों में कहीं पर भी कूड़े का ढे़र नहीं दिखना चाहिए। नगर विकास द्वारा 2 जुलाई के शासनादेश के अनुपालन मे मोहल्ला समिति बनाये जाने के निर्देश भी दिए गए। डोर टू डोर कलेक्शन एवं शोर्स सेग्रेगेशन के सम्बन्ध मे एक प्रशिक्षण आईटीसी सुनहरा कल संस्था द्वारा दिया गया।सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट विषय पर एक प्रस्तुति कोरिलिंक कंसलरेंट्स कंपनी न्यू डेल्ही द्वारा दिया गया। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक , उप जिलाधिकारी, समस्त नगर पालिका/नगर पंचायत अध्यक्ष, समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत तथा संबंधित विभाग अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।