कुदरहा, बस्ती। ब्लाक सभागार में गुरुवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग और ग्राम प्रधानों के साथ खंड विकास अधिकारी व प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बैठक की। जिसमें तेज बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया कालाजार तथा कुपोषित बच्चों की सूची तैयार करना और इससे बचाव के उपाय बताए गए।
खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जन सहभागिता आवश्यक है। जिसमें ग्राम प्रधान, आशा, आगनबाड़ी महत्वपूर्ण कड़ी है। आप सभी ग्राम पंचायत में बैठक कर लोगों को जागरूक करें। इसकी निगरानी के लिए क्लेस्टर वार एडिओ पंचायत की भी तैनाती की जाएगी। इसे सफल बनाने के लिए लगन से काम करने की जरूरत है।
प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा फैजवारिस ने कहा कि बरसात में मच्छरों से बचने के लिए फुल शर्ट का उपयोग करें। अपने आसपास पानी इकट्ठा न होने दे। आशा व आगनबाड़ी घरों पर दस्तक देंगी और रोगियो को चिन्हित करेंगे। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान दे। कार्यक्रम का संचालन सीएमफेलो आनंद कुमार सोनी ने किया। ग्राम प्रधान रसूलपुर अजय कुमार पाल ने पिछले दस्तक अभियान में स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंटी लारवा व अन्य दवा न उपलब्ध कराने की शिकायत की। जिस पर खंड विकास अधिकारी ने समय से सभी ग्राम पंचायत को दवा उपलब्ध करने के निर्देश दिए। साथ ही साथ सभी ग्राम प्रधानों से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए बारी-बारी से सभी के विचारों को सुना।
बैठक में बीईओ सीपी गौड़, पंकज पांडेय, राम प्रकाश यादव, राघवेंद्र तिवारी, डा सुनील यादव, इंद्र कुमार चौधरी, सुबाष चौधरी, रमेश चौधरी, वृजेश अग्रहरी, शदरूद्दीन, राजेश यादव, ओमकार चौधरी, दीपक श्रीवास्तव, शिवकुमार, सुरेंद्र सिंह, गोरखनाथ यादव, अजय कन्नौजिया, अभिनव यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Post Views: 314