सदैव याद किया जायेगा अहिल्याबाई होल्कर का योगदान- यशकान्त सिंह

अहिल्याबाई होल्कर जयन्ती पर महिला सम्मेलन का आयोजन

बस्ती ( दैनिक अनुराग लक्ष्य ) अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी अभियान की कड़ी में शुक्रवार को रामनगर विकास खण्ड के सभागार में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह की अध्यक्षता में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

मुख्य वक्ता भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपेश्वर त्रिपाठी और श्रीमती सुमन सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का अभियान आज से तीन सौ वर्ष पूर्व राज माता अहिल्या वाई होल्कर ने शुरू किया था। उनके द्वारा किये गये समाज सुधार के कार्यों से समाज में स्त्री शिक्षा में अमूल-चूल परिवर्तन आया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख यशकान्त सिंह ने कहा कि राज माता अहिल्या वाई होल्कर न्याय प्रियता, धर्म परायणता, राज धर्म की जीती जागती उदाहरण थी, उन्होने अपने जीवन काल में सोमनाथ मन्दिर, काशी विश्वनाथ मन्दिर जैसे असंख्य धर्म स्थानों का जीर्णोद्धार कराया। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा।

भाजपा नेत्री सुमन सिंह ने मोदी सरकार के द्वारा किये जा रहे नारी सशक्तीकरण के विभिन्न योजनाओं की विस्तृत चर्चा की।

उपस्थित अतिथियों के द्वारा सी0सी0एल0 की धनराशि वितरण, महिला सम्मान पत्र वितरण, सी0आई0एफ0 वितरण तथा बी0सी0 सखी को लैपटाप वितरण किया गया। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत स्वीकृति पत्र एवं चाभी वितरण का कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम श्यामनाथ चौधरी, गिरजेश मिश्रा प्रदीप कुमार सिंह, व गिरजेश यादव, अनिल कुमार सिंह, रमेश सिंह, राधेश्याम निषाद, रामफेर चौधरी, राधेश्याम, रामरूप यादव, , आरती मिश्रा जयराम चौधरी, योगेन्द्र पाण्डेय, सुशील चौधरी आदि उपस्थित रहे