Basti आदर्श नगर पंचायत बनकटी में आज दिनांक 29/5 2025 को “रानी अहिल्या देवी होलकर” जी के 300 जयंती पर कार्यालय सभागार में महिला सशक्तिकरण पर गोष्ठी आयोजित किया गया जिसमें रानी अहिल्यादेवी होलकर जी के द्वारा किए गए संघर्षो सामाजिक सुधार पर प्रकाश डाला गया। निकाय में कार्यरत महिला सफाई मित्रों को अध्यक्ष महोदया,अधिशाषी अधिकारी एवं अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा प्रशस्ति पत्र देते हुए उपहार देकर पुरस्कृत करके मनोबल बढाया गया।
कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी रिचा सिंह, अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला, आशीष श्रीवास्तव, प्रवेश कुमार दुबे, अतुल पाल, दीपिका वर्मा,भगवानदीन,सूरज यादव,भोलू पाल, राधेश्याम गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे
