धर्म की रक्षा के लिए सदैव तैयार रहतीं थीं अहिल्या बाई होलकर – विधायक गणेश चौहान 

पौली। भाजपा कार्यकर्ताओ ने रविवार को द्वाबा शिक्षा सदन‌ दुबौलिया ( शनिचरा बाजार ) के परिसरमे  महारानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं  जयंती मनाई।
कार्यक्रम‌ बतौर मुख्य अतिथि रहे राजेश गुप्ता  ने कहा कि महारानी
अहिल्या बाई होलकर का  जीवन  संघर्षों से भरा हुआ है। बहुत ही कम उम्र में महारानी का कार्य संभालते ही मुगलों से लड़ने का कार्य किया । और अपने राष्ट्र धर्म की रक्षा की । उन्होंने कहा कि महारानी अहिल्याबाई होलकर एक ऐसी नारी थी,जो अपने धर्म की रक्षा के लिए वे सदैव तैयार रहती थी। उनका मानना था कि पहले राष्ट्र धर्म की रक्षा हमारा पहला कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने  अपनी बात रखते हुए कहा कि आज के इस युग में महारानी अहिल्याबाई होलकर से बहुत कुछ हम सबको सीखने लेने की जरूरत है।इस मौके परविधायक गणेश चौहान बब्बन शर्मा, राकेश गुप्ता, राम मिलन यादव कपिल देव कनौजिया अरविंद सिंह अनिल जायसवाल पिंटू यादव चंद्रशेखर उमेश सिंह जोखु यादव ,सहीत तमाम लोग मौजूद रहे।