साथी अभियान के अंतर्गत जनपद स्तर पर गठित साथी समिति की बैठक का हुआ आयोजन

अम्बेडकर नगर।राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक नहीं हैं, जो निराश्रित हैं, सड़कों पे रहते हैं व बाल देखभाल केन्द्र में निवासरत है हेतु राष्ट्रीय अभियान साथी शुरू किया गया है अभियान का उद्देश्य निराश्रितों की पहचान करते हुये उन्हें आधार नामांकन, कानूनी सहायता और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ाव की सुविधा प्रदान करके सहायता प्रदान करना है जिसके अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से विभिन्न विभागों के समन्वय से उन बच्चों का आधार कार्ड बनवाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस हेतु जनपद अम्बेडकरनगर में जिला स्तरीय समिति साथी का गठन किया गया है। साथी समिति में अध्यक्ष के तौर पर सचिव, जि०वि०से० प्रा० एवं सदस्यों के रूप में प्रोबेशन विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग के नामित अधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नामिका अधिवक्ता एवं पराविधिक स्वंय सेवक होंगे। साथी समिति का उ‌द्देश्य ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक नहीं है, जो निराश्रित है, सड़कों पे रहते हैं व बाल देखभाल केन्द्र में निवासरत है का आधार कार्ड बनवाते हुये उन्हे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलवाना है।

 

उपरोक्त के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये जाने एवं साथी अभियान से आमजन को अधिकतम लाभदिलवाये जाने एवं सफल बनाये जाने के कम में आज दिनांक 24.05.2025 को ए०डी०आर० भवन जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर में साथी समिति के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समिति के अध्यक्ष भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा उपस्थित सदस्यों को विभाग वार उनके कार्य एवं जिम्मेदारियां समझाई गई एवं अभियान के उद्देश्यों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।

 

बैठक में भारतेन्दु प्रकाश गुप्ता, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, संतोष कुमार, तहसीलदार, अकबरपुर, धमेन्द्र कुमार, तहसीलदार, आलापुर, पदमेश श्रीवास्तव, तहसीलदार, जलालपुर, शिव नरेश सिंह, तहसीलदार, भीटी श्रीमती प्रीती सिंह, संरक्षण अधिकारी, राजेश यादव, बाल विकास परियोजना अधिकारी, हरगोविन्द सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय, राम चन्द्र वर्मा, प्रकाश मिश्र, सुश्री मोनी, नानिका अधिवक्ता, श्रीमती पुष्पा पाल, श्री संजय कुमार उपाध्याय, श्रीमती सुन्द्रिका, श्री पीयूष कुमार, पी०एल०वी, श्री यादवेन्द्र सोनकर, विशेष किशोर पुलिस इकाई उपस्थित आये।