राजकीय मेडिकल कॉलेज अम्बेडकर नगर कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन

अम्बेडकर नगर।राजकीय मेडिकल कालेज, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वाधान में दिनांक 25/05/2025 को स्व० श्री रमा पाण्डेय जी की स्मृति मे वीरसिंहपुर सरैया, सया, अम्बेडकर नगर में प्रधानाचार्य डा० मुकेश यादव, उपप्रधानाचार्य डा० उमेश कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा० अमित पटेल के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य कैम्प का आयोजक किया गया। जिसमे मरिजो को परामर्श के साथ-साथ निशुल्क दवाईयो का वितरण एवं बीपी / शुगर की जाँच की गयी, जिसमे डा० शिवरतन, डा० सन्तोष मौर्य, डा० अनिकेत दुर्गी, डा० मनीष कश्यप, डा० सौरभ मौय, डा० कुलसुम जेहरा, डा० ऋषभ कुमार, डा० रामनिवास, ने मरीजो को परामर्श दिया। फार्मासिस्ट अजय कुमार के द्वारा दवा का वितरण किया गया। कैम्प में लगभग 75 मारीजो को परामर्श दिया गया।