उठाओ बढ़ के न पूछो कि जाम किसका है, ये मयकदा है यहाँ एहतेराम किसका है।

उठाओ बढ़ के न पूछो कि जाम किसका है,
ये मयकदा है यहाँ एहतेराम किसका है।

फ़साद कौन कराता है ये न पूछो तुम,
पुलिस रिकॉर्ड में पूछो कि नाम किसका है।

हर तरफ़ आग,धुआँ,ख़ून में डूबी सड़के,
नदीम मुझ से न पूछो निज़ाम किसका है।