अयोध्या में समाजवादी पार्टी ने शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को दी श्रद्धांजलि

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने देश की रक्षा करते हुए सिक्किम में शहीद हुए अयोध्या के लाल, कौशलपुरी निवासी लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में महानगर कमेटी ने शशांक तिवारी के शौर्य और बलिदान को याद किया।
शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। सिक्किम में ऑपरेशन गश्त के दौरान नदी के तेज बहाव में गिरे अपने साथी जवान को बचाने के लिए उन्होंने अपनी जान की परवाह न करते हुए अदम्य वीरता का परिचय दिया। उन्होंने साथी जवान को सकुशल बाहर निकाला, लेकिन स्वयं वीरगति को प्राप्त हो गए।
शहीद लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इस दौरान ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ‘पवन’, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव/सांसद प्रतिनिधि हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष चौधरी श्री चंद यादव, संजय सिंह, प्रवक्ता राकेश यादव, रियाज अहमद, मोहम्मद हलीम पप्पू, राम अचल यादव, जगन्नाथ यादव, वीरेंद्र गौतम, अपर्णा जायसवाल, मोहम्मद सैफी, शक्ति जायसवाल, विजय यादव, सुरेंद्र यादव, नूर बाबू, अजय यादव, शाहबाज लकी सहित कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।