
अनुराग लक्ष्य, 24 मई
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
सजाकर तुम भी देखो सहन अपना फूलों कलियों से ।
जहाँ में कौन है जिसको शजर अच्छा नहीं लगता ।।
जी हाँ, हम बात कर रहे हैं डोंबिवली पश्चिम के रेलवे क्वार्टर ग्राउंड की, जो कल तलक एक पुराने खंडहर में तब्दील झाड़ी जंगल जैसा दिखता था। लेकिन आज तस्वीर बिल्कुल बदल चुकी है। पूरे मैदान में जहां चारों तरफ कचरे की बदबू से रास्ता चलना दूभर हो जाता था, आज एक खूबूदार पार्क में तब्दील हो गया है। जहां शाम होते ही बच्चे जवान और बूढ़े सभी इस चिपचिपाती गर्मी में राहत महसूस करते हुए आपको नज़र आएंगे।
आपको बताते चलें कि इंसान जब कुछ अच्छा सोचता है और समाज हित में सोचता है तो परिणाम भी खूबसूरत ही आता है, जैसा कि आज डोंबिवली पश्चिम स्थित जर्जर रेलवे क्वार्टर ग्राउंड का बदला स्वरूप दिखाई देता है। ज़ाहिर सी बात है इस खूबसूरत पहल के लिए रेलवे प्रशाशन की तारीफ तो करनी ही चाहिए, जिसके सराहनीय कदम से डोंबिवली पश्चिम के रहवासियों को एक खूबसूरत गार्डन मिल गया है।