कुदरहा , बस्ती। प्रधानमंत्री के आवाहन पर आपरेशन सिंदूर के सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए जवानो के समर्थन में भाजपाइयों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है। शुक्रवार को प्रमुख प्रतिनिधि बहादुरपुर शैलेन्द्र दुबे के नेतृत्च में भाजपा नेता व कार्यकताओं के अलावा सामाज के लोगो ने कुसौरा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा के दौरान प्रमुख प्रतिनधि ने कहा कि हमारे जवानो ने जिस अदम्य साहस के साथ आपरेशन सिंदूर चला कर पाकिस्तान समर्थित आंतवादियों एवं उनके ठिकानो को नष्ट किया है उसका जय जय कार देश का नागरिक कर रहा है। भारतीय सेना ने पूरी दुनिया को दिखा दिया कि भारत अपने नागरिकों की रक्षा हेतु कुछ भी कर सकता है।
यात्रा के दौरान भाजपा नेता अशोक मिश्र, चंद्रशेखर मुन्ना, कलवारी मंडल अध्यक्ष संजय चौरसिया, विजय प्रताप सिंह, सुरेश सिंह, अनिल चौधरी, आनंद तिवारी, कृष्ण मुरारी उपाध्याय, रमेश चौधरी, प्रदीप चौधरी, रमेश पांडेय, अखंड सिंह, सचिन कन्नौजिया, दिवाकर विक्रम सिंह आदि लोग शामिल रहे।
Post Views: 96