पत्रकार सर्वेश कुमार श्रीवास्तव की मां का निधन

बस्ती।  अनुराग लक्ष्य, नारद चर्चा हिंदी दैनिक के प्रबंध संपादक एवं साप्ताहिक सांची वाणी के संपादक सर्वेश कुमार श्रीवास्तव की सेवा निवृत शिक्षिका 78 वर्षीय मां चंद्रमोहनी श्रीवास्तव का आज सुबह निधन हो गया। शाम को मूड घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार में समाज सेवी, पत्रकार, शिक्षक और स्थानीय लोग शामिल रहे। वे कैंसर रोग से पीड़ित थी और पिछले दो वर्षों से टाटा मेमोरियल वाराणसी से इलाज चल रहा था। उनकी तबीयत में निरंतर सुधार हो रहा था लेकिन इधर कुछ दिनों से पीलिया रोग की शिकायत शुरू हो गई थी। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में शिक्षिका के रूप में कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी । बहादुरपुर और कन्या जूनियर स्कूल नगर बाजार में कार्यरत रही। उनके निधन पर पत्रकारों, शिक्षको एवं समाजसेवियो ने गहरा दु:ख व्यक्त किया है।