बस्ती के युवक की मुंबई में संदिग्ध हालत में मृत्यु

बस्ती: मुंडेरवा थानाक्षेत्र के लहरी गांव निवासी 22 वर्षीय शैलेन्द्र का शव मुंबई में उसके कमरे में फंंदे से लटकता मिला है। मृत युवक मुंबई में बर्तन बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। किराए का कमरा लेकर पत्नी शर्मिला के साथ मुंबई में ही रहता था। स्वजन ने बताया कि रविवार की रात वह रोज की तरह सब्जी लेकर आया। पत्नी शर्मिला से भोजन बनाने को कह कर कमरे में चला गया। पत्नी जब शेलेन्द्र को बुलाने गई तो उसे कमरे की छत मे लगे पंखे से लटकता देख अवाक रह गई। दो भाइयों में शैलेन्द्र छोटा था। बड़ा भाई शैलेश दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। शैलेन्द्र की शादी 7 मई 2024 को प्रसादीपुर थाना महुली जिला संतकबीरनगर मे हुआ था। घर पर मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में काेहराम मच गया।