राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी में समर कैंप के आयोजन पर बनी रणनीत

कुदरहा, बस्तीः बहादुरपुर विकास क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलवारी एहतमाली में शनिवार को शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक आयोजित हुआ।जिससे कक्षा 9 में प्रवेश लेने वाले छात्रों का स्वागत और कक्षा 10 में सर्वश्रेष्ठ अंक पाने  वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार गोंडा ने छात्रों को विद्यालय का एजेंडा व समर कैंप के बारे में जानकारी दिया।और अभिभावकों से भी जानकारी लिया।
वहीं कक्षा दस में सर्वोत्तम अंक प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले  छात्रों को सम्मानित किया। वहीं कक्षा 9 में प्रवेश पाने वाली छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत हुआ।
इस अवसर पर कृष्ण गोपाल वर्मा,अतुल गुप्ता, चन्द्र लाल,विनय बर्मा, सर्वेश पटेल, सुबाष कुमार, विकास,धनेश्वर, दीपक राकेश, रामदेव, बलिराम सहित तमाम शिक्षक अभिभावक मौजूद रहे।