दिल्ली पब्लिक स्कूल के आदित्य सिंह ने लहराया सफलता का परचम, 90.4% अंकों के साथ बने विद्यालय टॉपर

 

लखनऊ । दिल्ली पब्लिक स्कूल, शहीद पथ के छात्र आदित्य सिंह ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आदित्य ने हाल ही में घोषित हुए परीक्षा परिणामों में शानदार 90.4% अंक हासिल कर यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है।
आदित्य की इस सफलता से उनके परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके पिता, आजेंद्र सिंह, जो वर्तमान में सीआरपीएफ में कार्यरत हैं और छत्तीसगढ़ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, इस खबर से बेहद प्रसन्न हैं। वहीं, उनकी माता, श्रीमती रंजन सिंह, जो इस समय पूरी तरह से अपने बच्चों की देखरेख में समर्पित हैं, आदित्य की इस उपलब्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इस विशेष अवसर पर, छात्र नेता और समाजसेवी अनुपम सिंह ने आदित्य के लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई दीं। उन्होंने अपने भतीजे की इस शानदार सफलता पर ढेर सारी शुभकामनाएं दीं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
आदित्य सिंह की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी आदित्य की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है और उन्हें भविष्य में और भी ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया है। आदित्य न केवल एक मेधावी छात्र हैं, बल्कि वे अपने विद्यालय में एक अनुशासित और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।