समाजवादी पार्टी ने धूमधाम से मनाई बुद्ध पूर्णिमा- राकेश यादव

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन में बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं ने भगवान बुद्ध के चित्र पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसे वैशाख पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इसी पावन दिन भगवान विष्णु के नौवें अवतार गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था, जिन्होंने विश्व को सत्य, अहिंसा, प्रेम, दयालुता और परोपकार जैसे महान मूल्यों का अनुपम पाठ पढ़ाया। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव, मोहम्मद हलीम पप्पू, छोटे लाल यादव, महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्री चंद यादव, प्रवीण राठौर, सचिव जगन्नाथ यादव, इं वीरेंद्र गौतम अजय यादव, महिला महानगर अध्यक्ष अपवर्ण जायसवाल, पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव बृजेश चौहान, शिक्षक सभा महासचिव डॉक्टर घनश्याम यादव, योगेश श्रीवास्तव पार्षद रामभवन यादव कमलेश सोलंकी, लोहिया बहिनी महानगर अध्यक्ष अजय यादव, मुलायम यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष मंजीत यादव, सिकंदर चौधरी केशवराम कोरी, नूर बाबू, श्रवण यादव, इंद्रेश चौधरी, राजेश निषाद, सत्यम यादव, और आदर्श यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने भगवान बुद्ध के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।