रूधौली थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे ने पेश की अनोखी मिसाल

9 मई 2025 को अज्ञात कारणों से लगी आग जिसमें श्री गबूलाल पुत्र लूटाने निवासी नटाई कला थाना रुधौली का पूरा मकान छप्पर समान लड़की की शादी के लिए रखा सारा सामान जल गया.. गरीब कन्या की शादी के लिए रूधौली पुलिस आगे आ गई। परिवार बेहद गरीब है ऐसे में जब रूधौली थाना प्रभारी विजय कुमार दुबे को पता चला तो उसने मानवीयता दिखाई और परिवार को आर्थिक मदद ही मुहैया नहीं कराई बल्कि थानाध्यक्ष की पत्नी रूबी दूबे ने बेटी का कन्यादान भी किया.

आपको बता दें कि गब्बू लाल के 7 संताने हैं जिसमें पांच लड़की और दो लड़के हैं तीसरे नंबर की लड़की की शादी थी लड़की की शादी के लिए की गई सारी व्यवस्थाएं जलकर ध्वस्त हो गई थाना रुधौली पुलिस एवं प्रभारी निरीक्षक की पत्नी श्रीमती रूबी दुबे द्वारा एक छोटा सा प्रयास करके लड़की की शादी निश्चित तिथि पर संपन्न हो इसके लिए एक छोटा सा भेंट स्वरूप निम्न वस्तुएं लड़की एवं उसके माता-पिता को प्रदान किया तथा यह विश्वास दिलाया कि शादी के दिन श्रीमती रूबी दुबे एवं प्रभारी निरीक्षक बेटी का कन्यादान भी करेंगे और जितना सहयोग बन पड़ेगा सहयोग प्रदान करेंगे। 11 मई को रूधौली पुलिस परिवार के साथ रूबी दुबे पीड़ित परिवार के महिलाओं से मिली संवेदनाएं प्रकटपरिवार के इस विषम समय मेंअपना हर संभव मदद देने का आश्वासन दियाकोई भी व्यक्तिअगर इस पीड़ित परिवार के घर पहुंचता हैऔर उसके साथ घटित घटना को अगर अपने आंखों से दिखेगा तो बिना द्रवित हुए ना रह सकेगा।
इस दौरान उन्होंने पुलिस बल टीम के साथ
पायल एक जोड़ी,अंगूठी दो जोड़ी,बिछिया दो जोड़ी,नाक की किल एक, साड़ी साया ब्लाउज 11 सेटसूट, 12 सेट,पैंट शर्ट टेलीविजन एलइडी सैमसंग,डीटीएच कलर एक अलमारी, एक कुकर,एक पंखा एक प्रेस आयरन एक, गेहूं 6 कुंतल चावल 2 कुंतल,बड़ा बक्सा,एक साइकिल,एक ट्रालीबैग, एक स्टील ड्रम एक, डबल बेड अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं
प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार दुबे एवं उनकी धर्मपत्नी रूबी दुबे थाना रुधौली के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के साथ जिसमें उपनिक्षक राम भवन प्रजापति शशि शेखर सिंह मुख्य आरक्षी धीरेंद्र दुबे वाल्मीकि दुबे अमित सिंह जाहिद खान उमेश यादव करुणेशगोविंद रावसुनील सरोज संतोष यादव आदि उपस्थित रहेतथा ग्राम नटाई कला के ग्राम प्रधान नींबू लाल राहुल सुमे गुड़िया देवी पिंकी पूजा हरिराम जनार्दन प्रसाद अन्य ग्राम वासी मौजूद रहे।