महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । राम नगरी अयोध्या के पावन जानकी घाट स्थित श्री राम बल्लभाकुँज में संत केशवदास जी महाराज के साकेतवास के उपरांत एक भव्य बृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संत-महंतों और श्रद्धालुओं ने एकत्र होकर दिवंगत संत को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
समारोह में भक्ति, समर्पण और संत परंपरा के प्रति गहरा आदर भाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। उपस्थित सभी लोगों ने संत केशवदास जी महाराज के आध्यात्मिक योगदान को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग को प्रेरणा का स्रोत बताया।
इस श्रद्धांजलि सभा में कैसरगंज के पूर्व सांसद श्री बृजभूषण शरण सिंह ने भी विशेष रूप से भाग लिया और संत केशवदास जी महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंदिर के अधिकारी राजकुमार दास जी महाराज ने सांसद जी के आगमन पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर गोंडा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री घनश्याम मिश्रा, वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास जी, महंत बलराम दास जी महाराज, महंत मनीष दास जी महाराज, महंत शशिकांत दास जी महाराज, महंत राम जी शरण महाराज, श्री रघुनाथ शास्त्री (ज्योतिष आचार्य), अमरजीत सिंह काका, मनोज श्रीवास्तव, महेंद्र त्रिपाठी, गुनगुन श्रीवास्तव, महेश प्रताप सिंह, उमेश प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह समेत अनेक प्रतिष्ठित संत-महंत और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। सभी ने संत केशवदास जी महाराज के पुण्यात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।