हर्रैया थाना क्षेत्र के कोदई गांव में एक बुजुर्ग का घर के बरामदे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने की सूचना पर तुरंत पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
हर्रैया थाना क्षेत्र के कोदई गांव निवासी राम अजोर पुत्र राम लखन उम्र 60 साल का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बरामदे में फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक राम अजोर के तीन लड़के है जिनमें से एक कप्तानगंज थाना एक गांव में रहता है। जबकि दो दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। घर पर राम अजोर अकेला रहता था। बुधवार की सुबू मे जब लोग अपने काम के लिए जा रहे थे। तभी लोगों ने घर के बरामदे मे फंदे से लटकता हुआ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना पर तुरंत पहुंची हर्रैया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गांव की ग्रामीणों की माने तो कई बार राम अंजोर फंदे से लगने की धमकी घर के लोगों को दे चुका है परिवार में हमेशा कलह करकच मचा रहता था मृतक के बगल खाली दारू के पाउच भी मिले हैं।