नौतनवां(महराजगंज) नौतनवा के बचपन स्कूल के बच्चों ने अपने स्कूल प्रांगण में लेबर डे बड़े ही हषोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों ने अपने स्कूल के मेड, ड्राइवर, अटेंडेंट, माली आदि को धन्यवाद किया। बच्चों ने उन्हें सैलूट और नमस्ते कर उनके प्रति अपना आदर व सम्मान व्यक्त किया। बच्चों को उन सबके कार्य के बारे में विस्तार से बताया गया। बच्चों को हमारे प्रतिदिन के कार्य में उनके सहयोग के बारे में समझाया गया। डायरेक्टर अंजली ने सभी को बताया कि यह सारे लोग भी सदैव प्रेम व सम्मान के अधिकारी है। हम सबको उनके मान व सम्मान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इनके सहयोग के बिना हमारी दिनचर्या कभी भी सुचारु रूप से नहीं चल सकती।
डायरेक्टर अंजली सभी से निवेदन किया कि हर बच्चा शिक्षा का अधिकार रखता है इसलिये हम सबको मिलकर चाइल्ड इनडोर को रोकना होगा।
बच्चों ने स्लोगन्स के जरिये अपना धन्यवाद व्यक्त किया।
बच्चों ने छोटे छोटे उपहार के जरिये अपना प्रेम जताया।
सभी बहुत भावविभोर हो गये थे।
डायरेक्टर ने बताया कि इस तरह के आयोजन से हम अपने बच्चों को मानवता सिखाते है और सबका मान करने के लिये प्रेरित करते है।
बच्चों में रियान, अन्द्रिका, फरिहा, अद्विका, शिवांश, अरीका, रेयांश, विराट, सक्षम, सूर्यांश, प्रिशा, अनुज, अनिका, रिमझिम, शौर्य, गौरी, राशि, सौम्या, पीहू, रॉयल, मृदुल, सामार्थ्य, इशविका आदि थे।
ड्राइवर्स में दीपू, गौतम, राजू, सुनील, महेंद्र, उमेश,विपिन आदि, मेड्स रोशनी, शकुंतला, इलाची, सुमित्रा, विद्या, सीमा तथा गार्ड मंगल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।