बस्ती: मुंडेरवा थानाक्षेत्र के धुसवा गांव निवासी पल्लेदारी काम करने लालचंद्र किसी काम से मंझरिया चौराहे पर गए थे। वापस आते समय जगदीशपुर के निकट अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रुप से घायल हो गया। स्वजन जिला चिकित्सालय ले गए। चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रविवार रात को देररात करीब साढ़े दस बजे पल्लेदारी करके लौट रहा था। जगंदीशपुर में उसे कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों से बचने के लिए वह रोड से पत्थर उठा रहा था, उसी बीच पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।