अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग की सूचना पर तुरंत पहुंचे विधायक अजय सिंह किये आर्थिक सहयोग

बस्ती। विक्रमजोत विकासखंड के ग्राम पंचायत भिखारीपुर में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग की सूचना पर विधायक अजय सिंह तुरंत पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते हुए आर्थिक सहयोग किये मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर को भिखारीपुर गांव में भगवानदीन, लालपता, शिवकुमारी निशा, दुर्गावती, नवमी, सेतु सहित सात घरों में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग जाने के कारण काफी कुछ जलकर राख हो गया स्थाई ग्रामीणों ,पुलिस ,फायर विंगेट की मदद से आग पर काबू पाया गया जिसकी सूचना पर तत्काल विधायक अजय सिंह पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए परिवारों को आर्थिक सहयोग किये अग्नि पीड़ित परिवार से मिलते हुए भरोसा दिलाया कि इस संकट की घड़ी में हर संभव की मदद की जाएगी आप सभी को घबराने की आवश्यकता नहीं है हम आपके साथ हैं इस मौके पर निर्मल सिंह प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश सिंह शिवम पांडे विपुल पांडे रवि सिंह सहित तमाम आदि लोग मौजूद रहे।