लंबे समय से जिले में जमे पुलिसकर्मियों का होगा तबादला

Basti
बस्ती: परिक्षेत्र के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जनपद में छह साल से तैनात उपनिरीक्षक, पांच वर्ष से कार्यरत निरीक्षक का तबादला तय हो गया है। इंसपेक्टर व एसआई एक ही जिले में जमे हैं तो तबादले के लिए तैयार रहें। डीआइजी रेंज कार्यालय ने परिक्षेत्र के तीनों जनपदों से ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तलब की है, जो पिछले छह साल या उससे अधिक समय से किसी एक ही जिले तैनात हैं। मई माह में इन्हें स्थानांतरित कर दिया जाएगा। अप्रैल माह के आखिर तक ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तलब की है। जो पिछले छह साल या उससे अधिक समय से तैनात हैं। इनका तबादला रेंज के दूसरे जिले में किया जाएगा।पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक का नाम, गृह जिला, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, वर्तमान एवं पूर्व पदस्थापन की विवरण आदि भेजना होगा।
आपको बताते चलें कि निरीक्षक परिक्षेत्र के एक जिले में अधिकतम पांच साल तक ही तैनात रह सकते हैं। इसी तरह उपनिरीक्षक की तैनाती एक जनपद में छह वर्ष से अधिक नहीं हो सकता। इस बार तबादले के जद में इस बार करीब सौ उप निरीक्षक व निरीक्षक आने वाले हैं जिनके कार्यक्षेत्र में फेरबदल की तैयारी है।