मारपीट के मामले छह नामजद

बस्ती: हर्रैया थानाक्षेत्र बड़हर खुर्द गांव में एक किशोर को मनबढों ने मारपीट कर घायल कर दिया।
थाना क्षेत्र बड़हर खुर्द गांव निवासी मृदुल कुमार ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि वह अपने लड़के विवेककान्त के साथ हाईवे पर गए थे। कि शुभम निवासी सोनबरसा एवं सूरज निवासी मल्लूपुर थाना छावनी, मनीष उर्फ श्याम, सूर्य प्रकाश निवासी हर्दिया रेवरादास, उत्कर्ष सिंह उर्फ मंटू निवासी ग्राम तन्ना व गौतम सिंह निवासी कादेपुर छपिया ने एक राय हाेकर हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।