अंबेडकर जयंती पर निकलने वाले जुलूसों की बढ़ाई गई चौकसी
बस्ती: डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती को लेकर परिक्षेत्र पुलिस अलर्ट हो गई है। आगामी 14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती है। रेंज के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर में 173 जुलूसों व 442 स्थानों पर स्थापित स्थाई अंबेडकर प्रतिमाओं की पुलिस निगरानी की जाएगी। सभी अंबेडकर प्रतिमाओं को स्थानीय पुलिस सुरक्षा देगी। इसके लिए जनपद वार निर्देश जारी कर दिया गया है। देश को भारत को संविधान देने, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश फैलाने और दलितों के उत्थान के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर अभी पुलिस व एलआइयू को सक्रिय कर दिया गया है।
14 अप्रैल को बाबा साहब की जयंती है। रेंज के के 442 स्थानों पर स्थापित स्थाई अंबेडकर प्रतिमाओं की पुलिस निगरानी शुक्रवार से ही आरंभ हो जाएगी। सभी अंबेडकर प्रतिमाओं को स्थानीय स्तर पर पुलिस सुरक्षा देगी। इसके लिए डीआइजी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिन गांवों में अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर ताेड़फोड़ व छेड़छाड़ की घटनाएं पूर्व में सामने आ चुकी हैं, वहां पर पुलिस की ओर से सतर्कता बढ़ा दी गई है। शरारती व असमाजिक तत्वों की निगरानी बढ़ा दी गई है। लेकिन दुखद विडंबना यह है कि वर्षों बाद भी उनकी विरासत पर हमले जारी हैं। उनकी मूर्तियां, जो सामाजिक एकता और सम्मान का प्रतीक हैं, बार-बार निशाने पर आ रही हैं।
:::
देश को संविधान देने, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश फैलाने और दलितों के उत्थान के लिए जीवन समर्पित करने वाले महापुरुष बाबा साहेब की प्रतिमा की सुरक्षा को लेकर रेंज के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जिले के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दे दिया गया है। शांति, सुरक्षा व कानून-व्यवस्था के मद्देनजर परिक्षेत्र पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।