बीडीए तिराहे पर बड़ी गाड़ियों के आवागमन पर लगेगी रोक

जाम की समस्या के स्थाई समाधान पर एसडीएम सदर शत्रुहन पाठक ने बताया कि तहसील से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय की सड़क के दोनो तरफ अतिक्रमण की जाम की बड़ी समस्या है। ऐसे में अगर दो बड़े वाहन एक साथ आ जाते हैं तो सड़क पूरी तरह से चोक हो जाता है। जाम फंसा व्यक्ति किसी भी तरफ निकल नहीं पाता। अतिक्रमण हटाने की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके अलावा बस्ती विकास प्राधिकरण तिराहे पर बड़ी गाड़ियों को सदर तहसील की आने पर रोक दिया जाएगा तो जाम की समस्या का स्थाई समाधान हो जाएगा। जल्द ही यह कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।