परिषदीय विद्यालयों के बच्चो में जो हुनर है वह कानवेंट में नही- राममिलन यादव 

 

पौली। पौली विकास क्षेत्र के माडल प्राथमिक विद्यालय बछईपुर में स्कूल चलो अभियान रैली व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवीन नामांकन बढाने पर बल दिया गया।

     कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख  राममिलन यादव, खंड शिक्षाधिकारी अर्जुन प्रसाद वर्मा, रामवृक्ष व कपिल देव कन्नौजिया ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राममिलन यादव ने कहा कि यहां के बच्चो में जो हुनर दिख रहा है वह कानवेट के बच्चो में कही नही मिलेगा। परिषदीय विद्यालय प्रशिक्षित व योग्य शिक्षको द्वारा शिक्षण कार्य किया जाता है। स्मय- समय पर नए-नए पढाने के तरीके भी सिखाएं जाते है। भाजपा सरकार विद्यालयों की दशा बदल दी और मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया गया है।

      विशिष्ट अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी अर्जुन प्रसाद बर्मा ने बताया कि डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खाते में जूता, मोजा, ड्रेस व स्वेटर का धन सीधे अभिभावकों के खाते में जा रहा है। शिक्षकों द्वारा लगातार नवाचार किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों का भी सहयोग मिल रहा है। लोगों से अधिक से अधिक नामांकन करने की अपील की।

      वार्षिक परीक्षा में श्रेष्ठ अंक पाने वाले छात्र प्रमाण पत्र छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इको क्लब की गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना, नाटक, किसानी गीत सहित तमाम कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाह वाही लूटी। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमित सिंह ने किया। प्रधानाध्यापक विनोद पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत कर नामांकन बढाने का अनुरोध किया।

      कार्यक्रम में कपिल देव कनौजिया, रामबृक्ष कनौजिया, महेंद्र प्रताप यादव, आदर्श मणि त्रिपाठी, राजेंद्र यादव, हरीराम यादव, राजेश गुप्ता, अरबिंद सिंह, सोनू कनौजिया, सूरज, रामचरित, आज्ञाराम, सुमित्रा, प्रेम देवी, माधुरी, ऋषि शंकर, देवीचरण, हरिओम त्रिपाठी, बद्री विशाल गौतम, राम मोहन शुक्ला सहिद तमाम अभिभावक मौजूद रहे।