बहराइच 29 मार्च। अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वी.के. राजपूत ने बताया कि समस्त सम्मानित उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि विद्युत सम्बन्धी शिकायतों के निस्तारण एवं व्यवधान रहित गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्यालय विद्युत वितरण मण्डल, बहराइच अन्तर्गत मण्डलीय कन्ट्रोल रूम संचालित है, जिसमें 24×7 कार्मिकों की तैनाती की गयी है। सभी प्रकार की विद्युत सम्बन्धी शिकायतो के निवारण एवं जानकारी/सुझाव के लिए मण्डीय कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नं. 8005494418 पर उपभोक्तागण सम्पर्क कर सकते है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः