जिभियांव गांव में 55 वर्षीय अधेड़ का कमरे मे छत की कुंडी से लटकता मिला शव

कुदरहा, बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के जिभियांव गांव में 55 वर्षीय अधेड़ का गुरूवार की देर रात कमरे के कुंडी में रस्सी से लटकता देख स्वजन के होश उड़ गए। चौकी इचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव टीम के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर शव को पीएम के लिए भेज दिया।
      बृजभान पुत्र कलेश अपने कमरे में थे। बच्चे और पत्नी मिशलावती पति के कमरे में खिडकी से देखी तो पति का  लटक शव देख जोर जोर से दहाड मार कर रोने लगी। पडोस के लोग पहुंचे और चौकी इंचार्ज कुदरहा को अवगत कराए। चौकी प्रभारी टीम के साथ पहुंचे जांच में जुट गए। फॉरेंसिक टीम पहुंची और शव को नीचे उतार कर पीएम के लिए भेज दिया। बृजभान के मुह में गमछा ठूसा था और कुछ हिस्सा नीचे लटक रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि बृजभान झाड़ फूंक का काम करते थे। कुछ दिनों से इनकी मानसिक संतुलन ठीक नहीं था।
       बृजभान के छह लड़की और दो लड़के हैं। लड़के हरिवंश और बंसी लाल परदेश रह कर जीविकोपार्जन करते हैं। चार लड़कियों की शादी कर चुके है और दो का होना बाकी है।
        इस संबंध में चौकी इंचार्ज कुदरहा राम अशोक यादव ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।