UP सरकार के 08 साल : प्रेस वार्ता कर मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर-उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर संतकबीरनगर जिले के मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी ने प्रेसवार्ता की। भाजपा की जिला अध्यक्ष नीतू सिंह के साथ मेंहदावल से सहयोगी दल निषाद पार्टी के विधायक अनिल त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। विधायक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि 8 साल पहले उत्तर प्रदेश को अपराध की नगरी के रूप में जाना जाता था। आज प्रदेश की तस्वीर बदल चुकी है। अपराध अपने न्यूनतम स्तर पर है। योगी सरकार अपराधियों को तत्काल सजा दे रही है।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विधायक अनिल ने बताया कि प्रदेश में सड़कों का जाल बिछ गया है। नए हाईवे और अंडरपास बन चुके हैं। यात्रा का समय आधा हो गया है। पहले जहां 10 घंटे लगते थे, अब 4-5 घंटे में पहुंचा जा सकता है। इसके साथ विधायक अनिल त्रिपाठी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मेहदावल में सड़कों का जाल बिछ गया है पुर विधानसभा का समुचित विकास किया जा रहा है योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है बाढ़ बचाव क्षेत्र के लिए लगातार उपाय किए गए। दिव्यांग कल्याणकारी योजना चलाकर दिव्यांगों को लाभ दिया जा रहा है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के दौरान गरीबों की शादी कराई जा रही है। मेहदावल विधानसभा में स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बेहतर कदम उठाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केदो पर उपचार की व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है।