सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में आयोजित हुई प्रथम प्रवेश परीक्षा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया भाग

रिजल्ट घोषित होने के बाद सुनिश्चित होगा नए सत्र में प्रवेश

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लगातार जारी

जितेन्द्र पाठक

संतकबीरनगर: जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खलीलाबाद में आज प्रथम प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा के बाद छात्रों का रिजल्ट कल घोषित किया जाएगा, जिसके आधार पर उन्हें नए सत्र में प्रवेश मिलेगा।

विद्यालय की प्रबंध निदेशिका सविता चतुर्वेदी ने प्रधानाचार्य रविवेश श्रीवास्तव, उप-प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी और वरिष्ठ शिक्षक अशोक चौबे के साथ परीक्षा प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

विद्यालय में नए सत्र के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया लगातार जारी है। पहले से पंजीकृत छात्रों के लिए आज प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद उनका नामांकन सुनिश्चित होगा।

विद्यालय प्रबंधन छात्रों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, कक्षा 11वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क टैबलेट भी वितरित किए जाएंगे।