सभी संबंधित विभागों को निर्देश हुए जारी, पहली से नवीं कक्षा की परीक्षाएं पूर्ण करें 25 अप्रैल तक,

अनुराग लक्ष्य 12 मार्च
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
मार्च का महीना आते ही स्कूली बच्चों से लेकर अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ जाती हैं कि अप्रैल और मई के महीने को अपनी अपनी योजनाओं को किस तरह पूरी करके गर्मियों की छुट्टियों का आनंद लिया जाए। खासकर स्कूली बच्चों को कुछ अपनी छुट्टियों को लेकर ज्यादा ही चिंता लगी रहती है।
तो आपको बताते कि इस बार कक्षा ,1 से 9 तक की परीक्षाएं जो हर साल 15 अप्रैल तक समाप्त हो जाती थीं, इस साल 25 अप्रैल तक समाप्त होगी। साथ ही राज्य के सभी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा में एकरूपता सुनिश्चित करने और पढ़ाई के लिए उपलब्ध समय का उपयोग करने के लिए सरकार ने इस वर्ष की परीक्षा 8 से 25 अप्रैल तक आयोजित की हुई है। इस संबंध मे राज्य शिक्षा उप संचालक रजनी रावड़े ने राज्य भर में सभी संबंधित विभागों को निर्देश जारी किए हैं।
सरकार ने अपने पत्र में कहा है कि इस वर्ष कक्छा 1 से 9 तक की वार्षिक परीक्षाएं 8 से 25 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।