नौतनवां (महराजगंज) श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार को मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा भव्य श्याम निशान यात्रा निकाली गयी।
कस्बे के प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर (ठाकुर द्वारा) से अबीर गुलाल उड़ाते हुए खाटू श्याम कि भव्य झांकी के साथ निशान यात्रा निकाली गयी।
श्याम भजनों पर महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे हाथों में निशान लेकर थिरकते रहे। हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा, खाटू नरेश की जय जैसे उद्घोष से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। सभी एक दूसरे को गुलाल लगा रहे थे।
निशान लेकर पदयात्रा मुख्य मार्ग जायसवाल मोहल्ला,हनुमान चौक, रेलवे स्टेशन चौराहा, घंटाघर, गांधी चौक होते हुए श्री श्याम शक्ति धाम मंदिर पहुंची। जहां मंदिर के पूजारियों ने श्याम बाबा का पूजा करके श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किये।
सभी श्याम प्रेमी बाबा को निशान चढ़ा कर आशीर्वाद लिये।
निशान यात्रा में मुख्य रूप से नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, कृष्णा बेरीवाल, पवन बेरीवाल,शिव अग्रवाल, भोला जोशी, विवेक चोखानी, गौतम जोशी, मनोज टिकडेवाल, सभासद अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, कमल पोद्दार,शत्रुध्न जायसवाल, दिनेश खेतान, जतिन बेरीवाल, विनोद अग्रवाल, सत्यनारायण अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शिव अग्रवाल, विनोद मित्तल, किशन खेतान, सरिता जोशी,धीरज कुमार, श्वेता अग्रवाल, भावना मोदी, इंदू गोयल, जीवन अग्रवाल, मुस्कान अग्रवाल सहित अन्य लोग शामिल रहे।