रंजिश को लेकर मारने पीटने में तीन सगे भाइयों पर मुकदमा

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के भिटिया खुर्द निवासी निधि सिंह पत्नी राज विक्रम सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का अपने तीन पट्टीदारों पर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि पुरानी रंजिश को लेकर उसके पट्टीदार निखिल प्रताप सिंह, नितिन प्रताप सिंह, कुनाल सिंह उसके घर पर आकर गाली देने लगे। जब उसने उन्हे गाली देने से मना किया तो आरोपियों ने उसे मारा पीटा, मौके पर लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद आरोपी तीनो सगे भाई जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।