संतकबीरनगर – सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के द्वारा प्रधान पंडोखर की नेतृत्व में बघौली ब्लॉक के पंडोखर ग्राम सभा में कामन हेल्थ सेंटर केंद्र का उद्घाटन माननीय सदर विधायक श्री अंकुर राज तिवारी के द्वारा किया गया उन्होंने बताया कि भाजपा सरकार अपनी नीतियों में सबका साथ सबका विकास की नीति न लेकर चली आ रही है और गरीब मजदूर तबके जो सरकारी सुविधाओं से वंचित है उन्हें हर हाल में सुविधा मुहैया कराई जाएगी उन्होंने बताया कि देश में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जो विकास का नारा है एक मॉडल भारत बनाने का उसके लिए हम सभी को संकल्प बद्ब होना चाहिए उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं के समाधान के लिए नियमों से अवगत कराया। इस अवसर पर पंडोखर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुन्ना गोस्वामी ने कहा कि शासन के द्वारा प्राप्त सेवाओं को हर गरीब तबके तक मैं पहुंचने के लिए संकल्प वृद्ध हूं और यह प्रयास करता रहूंगा कि जिसकी जो भी समस्या है उसकी समाधान हर हाल में की जाए इस अवसर पर बारी गांव ग्राम प्रधान व चांदी डिहा के ग्राम प्रधान आदि हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे