बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बजहा निवासी राम जियावन मिश्र ने गांव निवासी पांच लोगों पर घर के बटवारे के विवाद को लेकर मारने पीटने, बाइक क्षतिग्रस्त कर देने, सीसीटीवी कैमरे को तोड़ देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि घर के बटवारे को लेकर उसका अनिल के परिवार से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर अनिल, उसकी पत्नी कंचन, पुत्र अतुल, अभय, पुत्री रीमा ने मिलकर उसके छोटे पुत्र सुनील को गाली देते हुए डंडे से मारा पीटा। जान बचाने के लिए जब वह एक घर में घुसा तो आरोपियों ने उसकी बाइक को मारकर तोड़ दिया। इसके बाद उसके घर पहुंचकर उसकी छोटी बहू को भी लाठी डंडे से मारा पीटा, घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ दिया। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।