अयोध्या में सियावर कुंज में महंत का पद निर्वाचित, अवध बिहारी शरण बने नए महंत

राम नगरी अयोध्या में स्थित सियावर कुंज के प्राचीन मंदिर में आज एक ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महंत के पद पर अवध बिहारी शरण को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के सभी प्रमुख साधु-संत और महंत उपस्थित थे। नव निर्वाचित महंत अवध बिहारी शरण को कंठी माला और रामनामी पहनाकर सम्मानित किया गया।
सियावर कुंज, जो अयोध्या में स्थित एक प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, भगवान राम के प्रति श्रद्धा और भक्ति का केंद्र हैं जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। अवध बिहारी शरण के गुरु मैथिली रमन शरण हैं, जो इस क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक नेता माने जाते हैं।
इस महंत के नियुक्ति कार्यक्रम ने अयोध्या में धार्मिक एकता और भक्ति की भावना को प्रगाढ़ किया है। श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच यह खुशी का मौका बन गया है, क्योंकि यह स्थान सदियों से राम की भक्ति का प्रतीक रहा है।