बच्चों की बात को लेकर कहासुनी, मारने पीटने का आरोप

 

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के परसाटूड़ी निवासी संगीता पत्नी प्रमोद ने गांव निवासी तीन लोगों पर मारने पीटने, गाली और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बच्चों की बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान गांव निवासी पूर्णिमा सिंह पत्नी करिया, रामचेत, प्रकाश ने मिलकर गाली दी। लात, मूका से मारा पीटा। मारपीट के दौरान उसके कान में चोटें आई और उसके कान में पहना सोने का झाला कहीं गिर गया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं के /2 5मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।