प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनियुक्त दोनो जिला पदाधिकारी पहली बार पहुंचे थे नाथनगर स्थित एसआर कैंपस
स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे युवा पदाधिकारी – राकेश चतुर्वेदी
भविष्य में ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा सुविधा के लिए वरदान साबित होगा एसआर हॉस्पिटल – डा श्वेतांक सिंह
जिले के चिकित्सकों के सम्मान की सुरक्षा के साथ नही होगा समझौता – डा वरूणेश दुबे
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के संतकबीरनगर जिला ईकाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा श्वेतांक सिंह और महामंत्री डा वरुणेश दुबे का पहली बार जिले के दक्षिणांचल में स्थित एसआर परिसर मे सोमवार को पहली बार पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। एसआर ग्रुप के चेयरमैन एवम् नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने दोनो चिकित्सकीय पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ ही बुके भेंट कर अभिनंदन किया। दोनो पदाधिकारी सीएचसी मालौली जाते समय एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी के अनुरोध पर एसआर कैंपस पहुंचे थे। एसआर ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि दोनो युवा चिकित्सकों को संगठन की जिम्मेदारी मिलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन और बेहतर होगा। उन्होंने दोनो चिकित्सकों का स्वागत करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा श्वेतांक सिंह ने एसआर परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज आने वाले दिनों में इस क्षेत्र की आवाम के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वरदान साबित होगा। चिकित्सा रोजगार और स्वास्थ सुविधाओं के क्षेत्र में यह संस्थान अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनियुक्त महामंत्री वरुणेश दुबे ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सक ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। ऐसे में संघ उनके मान,सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। एसआर परिवार के स्वागत से अभिभूत डा दुबे ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभकामना प्रेषित किया। इससे पहले एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, युवा समाजसेवी अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, डा नीरज आदि लोगों ने फूल मालाओं के साथ प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, कृष्णा मिश्र, प्रेम प्रकाश पांडेय, अर्जुन कुमार, दिग्विजय यादव, सुनील मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।