नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

बस्ती: सोनहा थानाक्षेत्र के नरखोरिया गांव के पश्चिम सरयू नहर के पूरब पटरी पर शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति का शव देख ग्रामीणों ने शोर मचाया । मौके पर तमाम लोग जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और लोगों से शिनाख्त कराने के प्रयास में जुट गई। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाया। दिवंगत गले में माला व शरीर पर लाल रंग की चढ़्ढी पहना हुआ है।बगल में पानी का पुराना बोतल पड़ा मिला है। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला है कि उक्त व्यक्ति को दो तीन पहले इसी पहनावे में इधर उधर घूमते हुए देखा गया था। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।