50 हजार की इनामिया दंपती की चल-अचल संपत्ति होगी कुर्क

बस्ती: मां-बेटी की हत्या के मामले में करीब तीन महीने से फरार चल रहे 50 हजार के इनामिया दंपती की चल-अचल संपत्ति जल्द ही कुर्क कर दी जाएगी। इसकी प्रक्रिया आरंभ हो गई है। संपत्ति की कुर्की की नोटिस के करीब 40 दिन के बाद अदालत के आदेश की अवमानना किए जाने पर फरार कौशल चन्द्र पुत्र कमलेश उपाध्याय उर्फ विलोधर व उसकी पत्नी रंजना उर्फ मालती पत्नी कौशल चन्द्र निवासी ग्राम सेठा थाना कप्तानगंज पर मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र नाथ मिश्र ने स्वयं कप्तानगंज थाने में ही आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है। अब इस केस बाद कोर्ट के आदेश पर चल-अचल संपत्ति की कुर्की कर दी जाएगी। मालूम हो कि पुलिस ने अदालत के आदेश फरार चल रहे मुल्जिमों पर गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए कोर्ट से कुर्की की नोटिस 17 जनवरी को 25 को प्राप्त की थी अगले दिन 18 फरवरी को आरोपित दंपत्ति के घर पर नोटिस चस्पा कर दी थी। इस नोटिस के बाद भी दंपती का कुछ पता पुलिस नहीं लगा सकी अब इनकी चल व अचल संपत्ति की कुर्की का आदेश प्राप्त करने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।