नौतनवा (महराजगंज) नौतनवा कस्बे के राहुल नगर में एक मुस्लिम परिवार में लड़की की शादी थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। इसी बीच दूल्हा बारात लाने की वजह वह अपने पूर्व प्रेमिका के साथ फरार होने की सूचना मिलते ही वधू पक्ष के परिवारजनों में खुशियों की जगह गम के माहौल में बदल गया।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राहुल नगर के रहने वाली एक युवती की शादी परिवार जनों ने कोल्हुई थाना अंतर्गत ग्राम लालपुर निवासी एक युवक के साथ तय किये थे। वधू पक्ष निर्धारित तारीख के अनुसार एक मैरेज हाल में अपने साज और सज्जा के साथ-साथ बारतियों एवं अपने रिश्तेदारों के लिये भोजन बनवा कर दूल्हे का इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच वर पक्ष की तरफ से सूचना आया की बारात लेकर हम लोग नहीं आएंगे क्योंकि दूल्हा अपने पूर्व प्रेमिका के साथ फरार हो गया। सूचना मिलते ही दुल्हन एवं दुल्हन की मां रोते-रोते अचेत हो गयी। दोनों की तबीयत बिगड़ते देख परिजन एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करा रहे थे।