अंबेडकरनगर।जिले के बीएन इंटर कॉलेज मैदान प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में नगर श्रवण धाम शाखा संगम उत्सव में एकत्रित नगर के भिन्न-भिन्न शाखों के स्वयंसेवकों को विभाग बौद्धिक प्रमुख डॉ हर्षवर्धन ने अपने उद्बोधन में कहा कि
धर्म संस्कृति की रक्षा के लिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने अयोध्या से लंका तक की यात्रा किया समाज को इकट्ठा करके संगठन खड़ा किया उसके माध्यम से दुराचारी शक्तियों को प्राप्त किया सज्जन शक्तियों को खड़ा किया आदि गुरु शंकराचार्य ने केरल के काल्डी नामक स्थान पर जन्म लेकर पूरे देश की यात्रा किया और समाज को इकट्ठा किया धर्म संस्कृति की रक्षा की इसी प्रकार से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100 वर्षों से लगातार समाज का संगठन खड़ा किया और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए कार्य किया जिसकी व्यवस्था संघ संस्थापक ने दिया तंत्र के रूप में शाखा दिया मंत्र के रूप में प्रार्थना दिया शाखा में जाकर व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ रखता है मन मस्तिष्क को स्वस्थ रखता है विचार व्यवहार को स्वस्थ रखता है मंत्र के रूप में प्रार्थना दिया भारत माता की जय जिससे भारत पुनः विश्व गुरु बन सके उक्त अवसर पर जिला प्रचारक शैलेंद्र,जिला कार्यवाह अखिलेश नगर प्रचारक राज प्रताप नगर कार्यवाह संजीव आदि लोगों की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।