अनुराग लक्ष्य, 22 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता।
आर्थिक नगरी मुंबई यूँ तो फिल्मी दुनिया की चकाचौंध, राजनीति, उद्योग और व्यवसाय के लिए पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी विख्यात है। लेकिन अगर आप यहां के साहित्य और अदब को देखने की कोशिश करेंगे तो मुझे यह बताते हुए फख्र हो रहा है कि मुंबई का साहित्य और अदब का समाज बहुत ही शशक्त है। इसी लिए शायद महीने के तीसों दिन साहित्य और अदब से जुड़े हुए कार्यक्रम हमेशा आयोजित होते हुए दिखाई देते हैं।
इसी फेहरिस्त में आज साहित्यिक संस्था ,, काव्यांजलि ,, के तत्वाधान में एक अदबी नशिस्त का आयोजन सुरेश पटनायक, द्वारका, पुष्पधन हौसिंग सोसायटी, मलाविका रोड, मेहुल सिनेमा के सामने, मुलुंड (प.) में शाम 5/30 बजे आयोजित किया गया है। जिसके मुख्य अतिथि-
मशहूर ओ मारूफ शायर अनवर बिजनौरी साहब होंगे, और नेज़ामत संचालन की जिम्मेदारी पूर्वांचल के कोहनूर शायर सलीम बस्तवी अज़ीज़ी को सौंपा गया है।
आपको बताते चलें कि इस अदबी नशिस्त में कई नामचीन हस्तियों शायरों को आमंत्रित किया गया है जो अपने मेयारी ग़ज़लों और गीतों से महफिल को खुशनुमा बनाएंगे। जिसमें प्रमुख रूप से एन. बी. सिंह “नादान” , हीरालाल यादव , सलीम बस्तवी “अजीजी”, रामजी कनौजिया , शायर ताज मोहम्मद , ज़ाकिर हुसैन रहबर, शिल्पा सोनटक्के , प्रभा शर्मा सहित संदीप यादव आमंत्रित हैं।
इस अवसर पर नशिस्त के आयोजक- रवि केडिया “आदिल” ने ज़्यादा से ज्यादा तादाद में लोगों से उपस्थिति होकर नशिस्त को कामयाब बनाने की अपील की है।